घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह उईके की पहल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आश्वासन, कहा- प्रस्ताव दें, हर संभव मदद करेंगे
घोड़ाडोगरी क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर पूर्व विधायक मंगल सिंह उईके की पहल रंग लाती नजर आ रही है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र की जो भी आवश्यक मांगें हैं, उन्हें विधिवत लेटर पैड पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।