चूरू: मिक्सर मशीन में हाथ फंसने से मजदूर घायल, चूरू के डीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Churu, Churu | Jul 20, 2025 चूरू जिला मुख्यलय पर रविवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के राजगढ़ अस्पताल में काम कर रहे मजदूर का हाथ मिक्सर मशीन में आ गया। मजदूर को लहूलुहान हालत में साथी मजदूरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। युवक के हाथ में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल चूरू मे इलाज चल रहा है।