चूरू: केसरिया हिंदू वाहिनी का प्रतिभा सम्मान समारोह चूरू के टाउन हॉल में आयोजित, 200 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
Churu, Churu | Jul 20, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 3 बजे चूरू के टाउन हॉल में केसरिया हिंदू वाहिनी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में 10वीं 12वीं में 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, गौसेवकों सहित अन्य लगभग 200 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया