चूरू: राजकीय योग भवन चूरू में लायन्स क्लब समर्पण द्वारा किया गया वृक्षारोपण
Churu, Churu | Jul 20, 2025 चुरू जिला मुख्यालय पर रविवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार राजकीय योग भवन में लायन्स क्लब समर्पण चूरू द्वारा औषधीय पौधरोपण का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के अनुकूल मौसम में क्लब इसे अभियान के रूप में संचालित कर रहा है। इस अवसर पर क्लब के प्रांतीय सचिव लीडरशिप डॉ. कमल वशिष्ठ ने कहा कि वेदों में, वृक्षों को देवताओं के समान माना गया है।