उतरौला: बैसाखी पर्व पर उतरौला गुरुद्वारे में आयोजित प्रार्थना में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता शामिल हुए
13 अप्रैल रविवार 1:00 बजे उतरौला गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व पर आयोजित प्रार्थना में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता सम्मिलित होकर प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि यह बैसाखी पर्व सिख समुदाय के भाइयों बहनों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर्व लोगों में नई ऊर्जा एवं उमंग का संचार करता है।