उतरौला: सीएमओ ने पिपरा एकड़ंगा एवं महदेइया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया निरीक्षण
13 अप्रैल रविवार 2 बजे डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा एकड़ंगा एवं महदेइया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2141 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 928 पुरुष , 721 महिलाएं तथा 492 बच्चे शामिल हैं ।