उतरौला: श्री दत्त गंज में आयोजित बालाजी निशान शोभा यात्रा में विधायक पलटू राम शामिल हुए
11 अप्रैल शुक्रवार शाम 7 बजे श्री दत्त गंज बाजार में बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित बालाजी निशान शोभायात्रा में विधायक पलटू राम सम्मिलित हुए।उनके साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने श्री दत्त गंज बाजार में निशान शोभायात्रा के साथ भ्रमण किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा बालाजी महाराज क्षेत्र के लोगों का कल्याण करें एवं भाईचारा विकसित हो यही प्रार्थना है