देवघर: आर एल सराफ स्कूल में श्री सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन शुरू, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
आर एल सराफ स्कूल परिसर में श्री सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक किया जा रहा है इस महायज्ञ की उपलक्ष्य में रविवार सुबह 7:00 से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जो आर एल सराफ स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर शिवगंगा तक पहुंची और पुनः यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला।