ग्वालियर गिर्द: चोरी के बिजली तार, कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, ऑटो भी जब्त
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में चोरी के माल के साथ तीन लोगों के गिरफ्तार किया गया है। घटना 27 मई रात की बताई गई है जिसकी कायमी आधी रात को की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ऑटो में कुछ लोग सामान लेकर जा रहे हैं इस सूचना पर घेराबंदी करके आटो को पकडा गया.इसमें एक युवक के पास कट्टा और राउंड मिला। इसके अलावा ऑटो में 150 किलो बिजली का तार मिला है।