चायल: संदीपन गंगा स्नान घाट के पास कब्र खोदने पर भी नहीं मिला शव, विवाहिता की मौत पर गहराया रहस्य
कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव की विवाहिता सुमिला देवी की संदिग्ध मौत का मामला और उलझ गया है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के आदेश पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संदीपन गंगा स्नान घाट के पास कथित कब्र की खुदाई कराई गई, लेकिन वहां से कोई शव बरामद नहीं हुआ। इससे विवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।