भोगांव: भोगांव निवासी नवेद हुसैन को 24 लाख की बीटेक पढ़ाई मुफ्त, एसआरएम यूनिवर्सिटी ने दी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप
भोगांव के नवेद हुसैन ने आंध्र प्रदेश की एसआरएम यूनिवर्सिटी में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (सेमीकंडक्टर) कोर्स के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति हासिल की है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय ने उन्हें यह छात्रवृत्ति प्रदान की है। इस कोर्स की अनुमानित लागत लगभग 24 लाख रुपये है।