आगरा: ताजमहल के पास गुम हुए 3 लाख के आभूषण थाना पर्यटन पुलिस ने किए बरामद, थाना प्रभारी पूनम त्यागी ने पर्यटक को सौंपी
Agra, Agra | Apr 11, 2026 आगरा में ताजमहल के पास पर्यटक काशिश त्यागी की पत्नी की लगभग 3 लाख रुपये कीमत की सोने और डायमंड की दो अंगूठियां गुम हो गई थीं। सूचना पर थाना पर्यटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी जांच और आसपास पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद दोनों अंगूठियां सुरक्षित बरामद कर पर्यटक दंपति को वापस की गईं, जिस पर उन्होंने पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।