सासनी: पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौके से हुआ फरार, राहगीरों ने भेजा अस्पताल
Sasni, Hathras | May 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के रामवती पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रही सुसायत कला निवासी एक वृद्ध महिला आशा देवी को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मार कर बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से वृद्ध महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भिजवाया।