जहानाबाद: जहानाबाद में 270वां साप्ताहिक पौधरोपण अभियान, अरवल में छठे रविवार को भी चला अभियान
जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को रामकृष्ण परमहंस विद्यालय परिसर में लगातार 270वें साप्ताहिक पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस दौरान छायादार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। वहीं, प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ अरवल ने भी लगातार छठे रविवार को पौधरोपण किया।