बदायूं: पत्नी को मायके छोड़कर अपने गांव जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पस्तौर गांव के निकट मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | May 15, 2025 थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी 22 वर्षीय अनुज पुत्र राजवीर सिंह बुद्धवार को अपनी बाइक से पत्नी को उसके मायके दातागंज के ग्राम गोंतरिया छोड़ने गया था, पत्नी को छोड़कर वापस गांव लौटते गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े लिंक रोड पर ग्राम पस्तोर के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।