मवाना: जमीन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर शव वन में दबाया, बहसूमा महमूदपुर सिखेड़ा का मामला
Mawana, Meerut | May 28, 2026 बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें मात्र जमीन को लेकर भाई ने भाई की हत्या कर 23 दिन पहले शव वन में दबा दिया। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस गायब अंकुर की तलाश करते रही जानकारी होने पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर अंकुर के शव की बरामद की की जा रही है।