रहुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकपुरा में प्रवेशोत्सव सह नामांकन अभियान के लिए शिक्षकों और बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Rahui, Nalanda | Apr 16, 2026 रहुई प्रखंड के देकपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकपुरा द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रवेशोत्सव सह नामांकन अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव की विभिन्न गलियों में भ्रमण करते हुए।