गुलाना: कालीसिंध में जल मंदिर का उद्घाटन, गुलाना में अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, गणमान्य लोग शामिल
ग्राम कालीसिंध में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कालीसिंध में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. मोहन लाल चोरड़िया की स्मृति में एक जल मंदिर का भी उद्घाटन किया गया। गुलाना नगर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे डॉ.भीमराव अंबेडकर सांदीपनि विद्यालय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य स्मृति में माल्यार्पण किया।