मुंगेर: मुंगेर रेलवे स्टेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे बड़ी सौगात, तैयारियां हुई पूरी
Munger, Munger | Feb 26, 2024 मुंगेर स्टेशन पर 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देंगे, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रयास से अमृत भारत योजना के तहत मुंगेर स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में चयन किया गया है। इस को लेकर स्टेशन को एक नए मॉडल के रूप में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी की दोपहर किया जाएगा।