मुंगेर: सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का किया गया प्रसारण
Munger, Munger | Feb 25, 2024 जिसे सुनने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व मरीज और उनके परिजन मौजूद थे.अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गया, नालंदा, बेगूसराय, मधुबनी, सहरसा, जमुई, कैमूर में कई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया गया. जिसे लेकर विभाग द्वारा कार्यक्रम व प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण का निर्देश दिया गया था।