गिरिडीह: बेंगाबाद के शोबराजपुर में दो बाइकों की टक्कर, चार घायल, एक गंभीर रूप से धनबाद रेफर
बेंगाबाद के शोबराजपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। गुरुवार देर शाम 8 बजे चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि बबलू शर्मा, सहदेव पंडित और प्रमिला देवी एक ही मोटरसाइकिल से चपुआडीह गये थे।