झांसी: झांसी में बाइक पर युवक ने खतरनाक स्टंटबाजी की, वीडियो हुआ वायरल, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
Jhansi, Jhansi | Jun 16, 2026 झांसी में एक युवक का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नंदनपुरा रोड का है। वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। कभी वह बाइक चलाते समय हैंडल से दोनों हाथ छोड़ देता है, कभी लेट जाता है बाईक पर