डंडई: डंडई में फल-फूल रहा अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की घटनाओं से जुड़े तार, प्रशासन पर उठे सवाल
Dandai, Garhwa | May 22, 2026 डंडई प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। डंडई प्रखंड मुख्यालय में तीन और लवाही पेट्रोल पंप के सामने एक कबाड़ी दुकान बिना वैध लाइसेंस के संचालित होने की चर्चा है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच इन दुकानों की गतिविधियों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह