सरदारशहर: इफको ने किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित की, नैनो उर्वरकों के उपयोग पर दिया जोर
सरदारशहर के गांव पतलीसर छोटा में इफको द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जी.एस.एस. भोजूसर उपाध्यान के अध्यक्ष मानसिंह और व्यवस्थापक केसरीचंद सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इफको चूरू के क्षेत्र प्रतिनिधि अजय जाखड़ ने बताया कि नई तकनीकों के दौर में पारंपरिक खेती को नहीं भूलना चाहिए।