भदोही: भदोही नगर में वक्फ संशोधन बिल के बाद जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, नमाज शांति से संपन्न हुई
वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद भदोही जिले में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शहर में शुक्रवार को जुमा की नमाज के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भदोही शहर में मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।