मंझनपुर: गिरधरपुर में डिप्रेशन से जूझ रहे युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिजनों ने बचाई जान, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पप्पू पुत्र कृष्णा अवतार मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में आ गए थे। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उन्होंने घर के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया।