मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ से लौटने और जाने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हर 10 मिनट पर आ रही एक कुंभ स्पेशल
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटने और जाने वाले श्रद्धालुओं की सोमवार को भीड़ उमड़ी रही। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन श्रद्धालुओं से पटा रहा। हर 10 मिनट पर एक कुंभ स्पेशल ट्रेन आ रही थी। इसके बावजूद ट्रेन में बैठने की जगह नहीं थी। श्रद्धालु ट्रेन में जमीन पर बैठकर सफर करते नजर आए।