मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू केंद्र पर नहीं होगी उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़,चियांकी पहुंचे अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले के खिलाफ दिखा आक्रोश
उत्पाद सिपाही की दौड़ पलामू सेंटर पर नहीं होगी, पलामू में होने वाली दौड़ अब राज्य के दूसरे सेंटर पर होगी। गुरुवार को राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई। पलामू सेंटर के लिए दौड़ 19 और 20 सितंबर को राज्य के अलग-अलग सेंटरों पर होगी, जिसमें 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई है।