गुरुग्राम: दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर भिरावटी गांव के समीप डिवाइडर से टकराई कार, सीए की मौत
दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर गांव भिरावटी के समीप एक इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मुंबई के मनोज कुमार गुप्ता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे।