हैदरगढ़: भिलवल में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, महिला पर खौलता पानी और लाठी-डंडों से पिटाई के आरोप, थाने में की गई शिकायत
लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलवल गांव निवासिनी शालिनी मौर्य पुत्री संजय कुमार मौर्य ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देख देते हुए बुधवार करीब 2 बजे जानकारी दिया कि बीते दिन मंगलवार की रात्रि करीब 10बजे उनके चचेरे भाई के तिलक समारोह था। इसी दौरान गांव के विपक्षीगणों द्वारा गाली गलौज की गई। जिसे मना करने पर उसे लात घुसों से मारा पीटा गया।