लातेहार: जामा मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाज, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
लातेहार : बरवाडीह स्थित जामा मस्जिद में बकरीद के अवसर पर गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। सुबह करीब 7 बजे नमाज शुरू हुई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई।