दिनारा: दिनारा पुलिस ने देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Dinara, Rohtas | Jun 11, 2026 दिनारा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को आज गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शाम 4 बजे बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विरेंद्र पाण्डेय के पुत्र अरुण कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।