चुनार: ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक ने गड़ई नदी पर बन रहे पुल का एप्रोच ठीक कराने का आश्वासन दिया
ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक दिया गड़ई नदी पर बन रहे पुल का एप्रोच ठीक कराने का आश्वासन। अहरौरा क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर मदारपुर गांव के पास गड़ई नदी पर बन रहे पुल के एप्रोच को लेकर चिंतित ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके बीच पहुंचे और एप्रोच ठीक कराने का आश्वासन दिया। गड़ई नदी पर बन रहे पुल का पिलर काफी ऊंचा हो गया है।