सतना। जिले की सभापुर थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण करने के आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई शंखधर द्विवेदी ने बताया कि बीते 1 मई को 16 वर्षीय लडक़ी रहस्मय ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज हुआ था।खुलासे के उपरांत इस कार्यवाही को दिया गया अंजाम।