सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी एहसान ढेर, इंस्पेक्टर और सिपाही को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर में शुक्रवार शाम 4:00 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान मारा गया, जबकि उसका साथी जंगल के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया।