पत्थलगांव: पत्थलगांव में महीनों बाद स्ट्रीट लाइट शुरू न होने से लोगों में नाराजगी, हादसों का खतरा बढ़ा
पत्थलगांव शहर के अम्बिकापुर रोड एनएच-43 पर कदम घाट से मदनपुर इंजको तक लगाए गए स्ट्रीट लाइट अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लाइट चालू करने की मांग की है। शुक्रवार की शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार, कदम घाट से मदनपुर फल-सब्जी मंडी तक सड़क के बीचों-बीच स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे ।