हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में SIR-2026 पर डीसी सख्त, बूथ पहुंचकर परखी प्रगति, तेज करने के दिए निर्देश।
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने औचक निरीक्षण किया। बूथों पर फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित बीएलओ को कार्य में तेजी लाने, पारदर्शिता बनाए रखने और एक भी पात्र मतदाता को सूची से छूटने नहीं देने का सख्त निर्देश दिया।