Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
No video available

आज रतलाम के व्यापारियों से चुनावी चर्चा की श्रद्धा टुडे दीपक जैन के साथ लखन गेहलोत की रिपोर्ट को

Ratlam Nagar, Ratlam | Nov 10, 2023

MORE NEWS

संध्याकालीन शिविरों के दूसरे दिन 21 शिकायतें में से 7 का हुआ मौके पर ही निराकरण

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की समस्त 8 नगरीय निकायों में शुक्रवार को संध्याकालीन वार्ड स्तरीय शिविरों के द्वितीय चरण के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किए गए।

पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि नगर पालिका जावरा के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 तथा जिले की सातों नगर परिषदों के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

प्राप्त शिकायतों में 8 शिकायतें पेयजल से संबंधित थीं, जिनमें से 1 शिकायत का तत्काल निराकरण किया गया। 9 शिकायतें स्वच्छता संबंधी थीं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 4 शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए।

शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
#JanSampark #ratlam

संध्याकालीन शिविरों के दूसरे दिन 21 शिकायतें में से 7 का हुआ मौके पर ही निराकरण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की समस्त 8 नगरीय निकायों में शुक्रवार को संध्याकालीन वार्ड स्तरीय शिविरों के द्वितीय चरण के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किए गए। पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि नगर पालिका जावरा के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 तथा जिले की सातों नगर परिषदों के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में 8 शिकायतें पेयजल से संबंधित थीं, जिनमें से 1 शिकायत का तत्काल निराकरण किया गया। 9 शिकायतें स्वच्छता संबंधी थीं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 4 शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक

कार्यशाला में जल संरक्षण, क्लोनरीनेशन और स्वच्छ पेयजल के प्रति किया गया जागरूक 

डायरिया रोकथाम के लिये चल रहे देशव्यापी अभियान के तहत  जिले के विभिन्न गांवों में जल गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े मार्गदर्शन में जिले मे यह अभियान पीएचई विभाग के मैदानी अमले द्वारा चलाया जा रहा है!

इसी क्रम में रतलाम विकासखंड के ग्राम रत्तागढ़ खेड़ा में जल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रामवासियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास एवं विकासखंड समन्वयक श्री बबन बेनल ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण, जलकर संग्रहण, प्रत्येक परिवार तक समान जलदाब से पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही गांव के पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ सुश्री नीलम तिवारी ने दूषित जल एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को भूजल संवर्धन, जल संरक्षण, जल के दुरुपयोग को रोकने तथा सुरक्षित एवं समुचित जल उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री भंवरलाल, श्री भागीरथ राठौड़, श्रीमती शोभा पाटीदार, श्रीमती सुगन सेन, श्री रामसिंह देवड़ा, श्रीमती दमयंती सिसोदिया, पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्रासरूट वर्कर्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक कार्यशाला में जल संरक्षण, क्लोनरीनेशन और स्वच्छ पेयजल के प्रति किया गया जागरूक डायरिया रोकथाम के लिये चल रहे देशव्यापी अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में जल गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े मार्गदर्शन में जिले मे यह अभियान पीएचई विभाग के मैदानी अमले द्वारा चलाया जा रहा है! इसी क्रम में रतलाम विकासखंड के ग्राम रत्तागढ़ खेड़ा में जल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्रामवासियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास एवं विकासखंड समन्वयक श्री बबन बेनल ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण, जलकर संग्रहण, प्रत्येक परिवार तक समान जलदाब से पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही गांव के पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ सुश्री नीलम तिवारी ने दूषित जल एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को भूजल संवर्धन, जल संरक्षण, जल के दुरुपयोग को रोकने तथा सुरक्षित एवं समुचित जल उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री भंवरलाल, श्री भागीरथ राठौड़, श्रीमती शोभा पाटीदार, श्रीमती सुगन सेन, श्री रामसिंह देवड़ा, श्रीमती दमयंती सिसोदिया, पंचगण, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्रासरूट वर्कर्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

सिविल हॉस्पिटल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विधायक डॉ. पांडेय ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के साथ सिविल अस्पताल तथा नवीन मातृत्व विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी, एनबीएसयू, ओपीडी, जन्म-मृत्यु कार्यालय एवं पोस्टमार्टम कक्ष आदि सेक्शन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया।

बैठक में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव भोपाल भेजने, शव पेटियों की मरम्मत एवं शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगाने, सिविल अस्पताल एवं नवीन मातृत्व विंग के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना के लिए वरिष्ठ कार्यालय से पुनः पत्राचार करने तथा आवश्यकता अनुसार परिधीय क्षेत्रों के चिकित्सकों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगाने पर सहमति प्रदान की गई

बैठक में वाहन स्टैंड एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर पर जारी करने, विधायक डॉ पांडेय ने विधायक निधि से पार्किंग एरिया के शेड बनाने की स्वीकृति दी, अस्पताल की छतों की वाटरप्रूफिंग सीएसआर फंड से करने, पुराने महिला अस्पताल के बाहरी कक्षों को दुकानों में परिवर्तित करने, सांसद निधि से कार्डियक एम्बुलेंस उपलब्ध करने की स्वीकृति सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, भूमि सीमांकन, एक्स-रे मशीन सुधार हेतु संभागीय स्तर पर पत्राचार, बीपीएचयू यूनिट पुरानी मैटरनिटी में आवश्यक कार्य करवाकर शुरू करने के निर्देश दिए। 
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया, सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

सिविल हॉस्पिटल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विधायक डॉ. पांडेय ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के साथ सिविल अस्पताल तथा नवीन मातृत्व विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी, एनबीएसयू, ओपीडी, जन्म-मृत्यु कार्यालय एवं पोस्टमार्टम कक्ष आदि सेक्शन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया। बैठक में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव भोपाल भेजने, शव पेटियों की मरम्मत एवं शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगाने, सिविल अस्पताल एवं नवीन मातृत्व विंग के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना के लिए वरिष्ठ कार्यालय से पुनः पत्राचार करने तथा आवश्यकता अनुसार परिधीय क्षेत्रों के चिकित्सकों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगाने पर सहमति प्रदान की गई बैठक में वाहन स्टैंड एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर पर जारी करने, विधायक डॉ पांडेय ने विधायक निधि से पार्किंग एरिया के शेड बनाने की स्वीकृति दी, अस्पताल की छतों की वाटरप्रूफिंग सीएसआर फंड से करने, पुराने महिला अस्पताल के बाहरी कक्षों को दुकानों में परिवर्तित करने, सांसद निधि से कार्डियक एम्बुलेंस उपलब्ध करने की स्वीकृति सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, भूमि सीमांकन, एक्स-रे मशीन सुधार हेतु संभागीय स्तर पर पत्राचार, बीपीएचयू यूनिट पुरानी मैटरनिटी में आवश्यक कार्य करवाकर शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया, सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

अवैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की  कार्रवाई

शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग  11 हजार 152 रुपये है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी  शामिल रहे।
#JanSampark #ratlam

अवैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की कार्रवाई शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 152 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी शामिल रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

* 🧅🇧🇩 Once upon a time in Bangladesh export…

#onion #exports

* 🧅🇧🇩 Once upon a time in Bangladesh export… #onion #exports

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 17, 2026

आज रतलाम के व्यापारियों से चुनावी चर्चा की श्रद्धा टुडे दीपक जैन के साथ लखन गेहलोत की रिपोर्ट को - Ratlam Nagar News