राठ: दीवानपुरा इलाके में महिला ने पति पर मारपीट और गृहस्थी में सहयोग न करने का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 3, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के दीवानपुरा इलाके में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गाली गलौज कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने सहित घर खर्च के लिए रुपए आदि न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।