नागदा: नागदा में दूषित पेयजल पर गरमाई सियासत, नपा कार्यालय में हंगामा
Nagda, Ujjain | Apr 27, 2026 शहर में नलों से दूषित पेयजल सप्लाई का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। गंदे पानी की समस्या को लेकर सर्व समाज महिला मंडल ने नगर पालिका पहुंचकर अध्यक्ष प्रतिनिधि आप गहलोत के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दूषित पानी के सेवन से शहरवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता बसंत मालपानी और चितवन मालपानी ने भी