बुढ़नपुर: तेज रफ्तार बस ने कक्षा 9 के छात्र को कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
आजमगढ़ जिले की अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव के पास स्कूल जा रहे कक्षा 9 के छात्र को तेज रफ्तार स्कूल बस में आज बुधवार को 11:00 बजे कुचल दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया अतरौलिया पुलिस ने बताया कि पिता के तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है