मिलक: रठौड़ा शिव मंदिर में BJP के नए जिलाध्यक्ष ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, लोगों ने तलवार भेंट कर आशीर्वाद दिया
Milak, Rampur | Mar 17, 2025 मिलक छेत्र के रठोंड़ा शिव मंदिर में बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने नए जिला अध्यक्ष को तलवार भेंट करके आशीर्वाद दिया है। यह तस्वीर सोमवार की दोपहर 3:00 की है, जब भगवान भोलेनाथ के शिव मंदिर रठोंड़ा में जलाभिषेक करने हरीश गंगवार पहुंचे हैं । इलाके के लोगों ने उन्हें तलवार देकर आशीर्वाद दिया है।