मिलक: मथुरापुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पथराव, कुछ लोग हुए घायल: एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
Milak, Rampur | Mar 15, 2025 थाना पटवाई क्षेत्र के मथुरापुर गांव में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव में सुरक्षा को लेकर फोर्स लगाई है। यह जानकारी एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव ने शनिवार की रात्रि 10:30 बजे दी है घायलों का उपचार जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है