अरवल: अवैध बालू पर अरवल पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर और चालक गिरफ्तार
Arwal, Arwal | May 28, 2026 अरवल पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अरवल थाना की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक जितु कुमार, पिता अयोध्या यादव, निवासी दिरपाल विगहा, थाना व जिला अरवल को गिरफ्तार किया।