गाज़ीपुर: गाजीपुर के राजवीर ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 6वां और अनामिका ने 10वां स्थान हासिल किया, डीआईओएस ने दी बधाई
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में गाजीपुर के राजवीर 6वां और अनामिका ने 10वां स्थान हासिल करने पर गाजीपुर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र राजवीर तिवारी और ओम हरिओम परमेठ की छात्रा अनामिका गुप्ता ने प्रदेश में 10वां स्थान हालिस कर जिले का नाम रौशन किया है।