अररिया: अररिया में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 6, 2026 अररिया जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अररिया साइबर थाना पुलिस ने फारबिसगंज बाजार स्थित ज्योति कॉम्प्लेक्स स्थित एक फोटोस्टेट दुकान पर छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।