बड़वारा: समाज सेवा विकास संस्था कटनी ने रोहनिया ग्राम की दतला नदी में स्वच्छता अभियान चलाया
Badwara, Katni | May 24, 2026 बड़वारा जनपद क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में जल संरक्षण और स्वच्छता का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। क्षेत्र की जीवनदायिनी कही जाने वाली दातिला नदी को बचाने के लिए समाज सेवा विकास संस्था कटनी के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय युवाओं ने रोहनिया घाट पर पहुंचकर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया|