सहारनपुर: सहारनपुर में नगर आयुक्त साइकिल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए निकले, मचा हड़कंप
सहारनपुर शहर की सफाई व्यवस्था को परखने के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि शुक्रवार सुबह अचानक साइकिल लेकर निरीक्षण पर निकल पड़े। बिना अर्दली और बिना गनर के नगरायुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठान में लगे वाहन चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।