शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय हॉल में ब्लॉक स्तरीय जूडो-कराटे प्रतियोगिता आयोजित
शाजापुर ब्लॉक स्तरीय जूडो,कराटे प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय हॉल में शनिवार को आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी वन्दना गुप्ता, संयोजक प्राचार्य प्रवीण मंडलोई के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वहीं निर्णायक के रूप में राजीव शर्मा, मजीद खान, अनुज्ञा शर्मा, प्रगति पटवा, उपस्थित रहे।