सदर: प्रयागराज में DM की अध्यक्षता में सिंचाई बंधु बैठक, गर्मी में तालाब भरने और नलकूप चालू करने के दिए गए निर्देश
Sadar, Allahabad | Apr 15, 2026
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक हुई। DM ने गर्मी को देखते हुए सिंचाई विभाग को कई अहम निर्देश दिए।DM ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और पोखरों को प्राथमिकता पर यथाशीघ्र भरवाया जाए। इससे पशु-पक्षियों को पीने का पानी मिलेगा और अग्निकांड की स्थिति में पानी उपलब्ध रहेगा।